दियारा में दीघा-सोनपुर छह लेन पुल के पास एप्रोच रोड रैम्प निर्माण की मांग लेकर पप्पू यादव ने नितिन गडकरी से मिले

पप्पू यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दीघा-सोनपुर छह लेन पुल (जेपी सेतु के समानांतर) से जुड़े महत्वपूर्ण एप्रोच रोड रैम्प निर्माण का मुद्दा उठाया।

दियारा में दीघा-सोनपुर छह लेन पुल के पास एप्रोच रोड रैम्प निर्माण की मांग लेकर पप्पू यादव ने नितिन गडकरी से मिले
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दीघा-सोनपुर छह लेन पुल (जेपी सेतु के समानांतर) से जुड़े महत्वपूर्ण एप्रोच रोड रैम्प निर्माण का मुद्दा उठाया। सांसद ने ग्राम पंचायत नकटा दियारा नया टोला से पिलर संख्या-16 के बीच एप्रोच रोड रैम्प के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इसके अभाव में दियारा क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और दैनिक आवागमन से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए स्मरण पत्र में कहा कि यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन को मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि दियारा विकास संघर्ष समिति, पटना एवं सारण द्वारा लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा है। हाल ही में पटना में आयोजित बड़े धरना-प्रदर्शन में भी उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था और आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया था कि उनकी आवाज़ केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उसी प्रतिबद्धता के तहत उन्होंने यह मुद्दा सीधे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

पप्पू यादव ने कहा कि सड़क और संपर्क व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। दियारा क्षेत्र की उपेक्षा समाप्त करनेके लिए वे लगातार प्रतिबद्ध हैं और केंद्र सरकार के समक्ष जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

वहीं, मुलाकात के दौरान सांसद ने कोसी-सीमांचल के व्यापक सड़क विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। प्रस्तावित मार्ग प्रतापगंज, भीमपुर, छातापुर, जदिया, कुमारखंड, केवटगामा, चकमका और एनएच-107 होते हुए कसबा के आजाद चौक तक जाएगा। सांसद ने कहा कि इस परियोजना से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया सहित पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा तथा कृषि, व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।